आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे के लगभग ग्राम सलेमपुर में रामेश्वर कुशवाह पुत्र श्री छोटे कुशवाह के मकान की 7 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई।
आज सुबह जब परिवार के लोग बाहर टीन में बैठकर खाना खा रहे थे उसी समय भर-भराकर मकान की 7 पट्टियां टूटकर गिर गई। भगवान की असीम कृपा यह रही कि उस समय अंदर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। खाना खा कर मजदूरी करने के लिए जाने वाले थे। गरीब और मजदूर रामेश्वर और उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना माननीय उपखंड अधिकारी श्री बसेड़ी को पूर्व विधायक सुखराम कोली ने सूचना दी और उपखंड अधिकारी ने पटवारी और संबंधित कर्मचारियों को भेज कर पूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया।
