24 राज्यों के प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक उपस्थिति, निर्णयों के साथ अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर्ड नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में हुई सम्पन्न।


आज ऑफिसर्स क्लब जयपुर में अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुंवरजी भाई बावलिया जी की अध्यक्षता में और प्रदेश अध्यक्ष डॉ पप्पूराम कोली के नेतृत्व में जयपुर में संपन्न हुई, जिसमें कोली समाज को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार मंथन हुआ और कई प्रस्ताव पारित हुए।


कार्यक्रम के शुभारंभ में तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जूलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ । अतिथियों का राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पप्पू राम कोली एवं प्रदेश पदाधिकारी के द्वारा सफा माला दुपट्टा पहन कर और महिलाओं ने तिलक लगाकर राजस्थानी परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुवंरजी भाई बावलिया, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय घनश्याम अनुरागी एवं घनश्याम शेर और मंचासीन सभी अतिथियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत करते हुए डॉ पप्पू राम कोली द्वारा राजस्थान प्रदेश की इकाई की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। राजस्थान में सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है जो अपने अपने जिलों में अच्छा कार्य कर रहे हैं। जो भी कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा दिए जाते है बो उनके साथ ही साथ समाज की आवश्यकता अनुसार कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री टीकमचंद शाक्यबाल ने संगठन का विवरण रखते हुए बताया कि पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में संपन्न हुई थी, जिसमें जो एजेंडा पारित किया गया था इसकी रूपरेखा, संगठन की कार्य पद्धति, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा आदि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा हैदराबाद में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रस्तावों का अनुमोदन कराया और उन्हें सभी ने ध्वनि मत से अपने हाथ उठाते हुए पारित किया ।जिस पर राष्ट्रीय महामंत्री ने पूरे सदन का आभार व्यक्त किया
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने अखिल भारतीय स्तर पर संस्था के सदस्यता अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सदस्यता अभियान की सफलता और कार्य पद्धति पर विचार करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, सदस्यता अभियान से ही कोली समाज का आमजन आत्मीय रूप से संघठन से जुड़ता है। संगठन का कार्य विस्तार होता है, जिससे संगठन मजबूत होता है, इसलिए इस सदस्यता अभियान को हमें राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर और तहसील स्तर तक पहुंचाना होगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में कोली समाज के भाई बहनों को जोड़ सकें।
पूर्व राज्यसभा सदस्य शंकर भाई कोली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी को अपना प्रवास कार्यक्रम बनाकर जन-जन तक पहुंचना होगा, क्योंकि जितने हम प्रवास करेंगे उतना ही हमारा संगठन मजबूत होगा, इसके लिए सभी पदाधिकारी को ध्यान देना होगा और आम जनता तक पहुंचना होगा।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम शेर ने कहा कि हमें एकजुट होकर, सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाना है, और संगठन को मजबूती और कार्य विस्तार करना है, जिसमें महिलाओं युवाओं और सोशल मीडिया के प्रभाव को समझते हुए, हमें अपनी कार्य पद्धति में सुधार करना होगा । युवा ही आगे इस संगठन को मजबूती प्रदान कर सकते हैं, जिसमें महिलाओं का भी योगदान महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुखराम कोली ने विभिन्न प्रदेशों के प्रदेश प्रभारीयों से प्रदेशों की प्रगति रिपोर्ट और संगठन के कार्य विस्तार का प्रदेश अनुसार विचार विमर्श किया प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रदेशों का विवरण, आगामी कार्य योजना, गत वर्ष किए हुए कार्यों की सूची, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्तुत की। सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रदेशों में आगे की कार्य योजना भी प्रस्तुत की तथा प्रदेशों की समस्याओं और वहां की कोली समाज की आवश्यकताओं को कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया।
महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहिनी शाक्यवार ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत जल्दी मैं सभी प्रदेश में महिला प्रदेश अध्यक्षों नियुक्त कर दूंगी तथा महिला प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र कर दी जाएगी और इसकी सूचना राष्ट्रीय कार्यालय को भेज दी जाएगी।महिलाओं के सामने आने वाली कई समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को को पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली, पूर्व विधायक मंगलराम कोली, पूर्व विधायक गीता वर्मा, पूर्व विधायक रानी कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालीचरण माहौर, राष्ट्रीय सचिव सुरेश सेवरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कोली, कर्नाटक के अमरेश के केली जी , युवा प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर कोली आदि ने संबोधित किया।
विगत दिनों कोली समाज के कई महानुभाव का देहांत हुआ, उन सभी हुतात्मायों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ पप्पूराम कोली और प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और के सी वर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पधारे हुए सभी अतिथियों , प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पप्पूराम कोली और उनकी टीम का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुखराम कोली ने किया।
