नई दिल्ली शनिवार मई 31 :: अखिल भारतीय कोली समाज ( रजि.) नई दिल्ली की
कार्यकारिणी की बैठक शनिवार 31 मई 2025 एवं राष्ट्रीय युवा प्रादेशिक रविवार 1/6/2025 को होटल सफारी, रिद्धी सिद्धी चौराहा, गोपाल पुरा बाई पास, जयपुर राजस्थान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कश्यप (पूर्व सांसद) जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री डी 0 पी 0 शंखवार जी द्वारा सुचारु रूप से किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गौतम बुद्ध, संत कबीर साहेब, वीरांगना झलकारी बाई कोरी एवं स्वर्गीय नाथुसिंह तंवर जी को माल्यार्पण, पुष्पाजलि एवं दीप प्रज्वलित किया गया। वन्देमातरम गीत गाकर बैठक का शुभारम्भ किया गया। राजस्थान प्रदेश द्वारा स्वागत की प्रक्रिया में माननीय मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भानुप्रताप वर्मा जी को शाल एवं बुके देकर सम्मान किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी श्री वीरेन्द्र कश्यप जी (पूर्व सांसद), श्री अजीत भाई पटेल जी (मुख्य संरक्षक), श्री सत्यनारायण पवार (पूर्व सांसद) कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिशंकर माहौर (पूर्व विधायक), कार्यकारी अध्यक्ष श्री आर 0 भूपति ज़ी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनुभाई चावड़ा एडवोकेट, राष्ट्रीय महामंत्री श्री डी 0 पी 0 शंखवार ज़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरीश चंदावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हेमन्त भाटी, राष्ट्रीय संगठक श्री नाथूलाल,राष्ट्रीय संगठक श्री किशोर भाई शेख राष्ट्रीय संगठक

श्री सुनील कछवाय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विश्व प्रकाश, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दयानन्द कोली, राष्ट्रीय सचिव रुपसिंह कोली, राष्ट्रीय कैशीयर एडवोकेट विजय कुमार, देवराज कोली राष्ट्रीय सचिव, मुकेश कोली (पूर्व विधायक) राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विंग सुश्री द्रोपदी कोली, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डा 0 वाई 0 एन 0 वर्मा, कार्यक्रम संयोजक युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश मनवीर महावर आदि मंचासीन सभी का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्री वीरेन्द्र कश्यप जी ने कहा कि कश्मीर के पहलगांव में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 यात्रियों की निर्मम नरसंहार के परिणामस्वरुप भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानियों को भरपूर जवाब देने पर भारतीय सेना की सराहना की। सामाजिक संस्था के विकास के मुद्दे पर सभी ने एकजुटता के साथ निर्णय लिया गया, हमारे लोगों को राजनीति में भागीदारी निभानी चाहिए ग्राम प्रधान, पार्सद, विधायक, सांसद बनना चाहिए सरकार में अपने समाज की बात रख सकें सरकारी योजनाओं का फायदा भी अपने लोगों को पहुँचा सकें। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कोरी समाज के जाति प्रमाण ना बनने से वहाँ बड़ी दिक्क़ते आ रहीं हैं समाज को नौकरियों में, शैक्षणिक कार्यों में मिलने वाली सुविधाओं से वँचित होना पड़ रहा है उसके लिए हमने उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जी को लिखित पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। वहीं समाज बंधुओं के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ भी सशक्त आवाज उठाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री भानु प्रताप वर्मा ने बताया की कोली समाज के समुचित विकास के लिए एकजुटता की जरूरत है, हमें अपने बच्चों को उच्च से उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए ताकि हमारे बच्चे उच्च पदों पर आसीन हो ताकी समाज के निचले वर्ग का भला कर सकें। इसी प्रकार केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना अभियान के तहत सभी प्रदेशों में जाति के कालम में कोली/कोरी लिख कर अपनी जाति की संख्या बल का परिचय देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवार जी ने कहा कि हमारी संस्था का जिला सबसे अधिक मजबूत होना चाहिए, जिला मजबूत होते ही प्रदेश अपने आप मजबूत हो जायेगा और प्रदेश मजबूत होगा तो, राष्ट्र मजबूत अपने आप हो जायेगा इसलिये प्रदेश अध्यक्षों से निवेदन है कि वे अपने जिले को मजबूती प्रदान करें।
बैठक में श्री मुकेश महावर जी (युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष) अखिल भारतीय कोली समाज ( रजि.) नई दिल्ली ने श्री कैलाश महावर को राजस्थान प्रदेश का (युवा विंग अध्यक्ष) नियुक्त किया । बैठक में पूरे भारत वर्ष से प्रदेश अध्यक्षों में हिमाचल अध्यक्ष श्री अमरचंद शलाठ ज़ी, पंजाब-चंडीगढ़-पंचकुला के नव -नियुक्त अध्यक्ष श्री खुशाली राम ज़ी, दिल्ली के अध्यक्ष श्री योगेंद्र माहौर जी, हरियाणा के नव -नियुक्त अध्यक्ष श्री जगदीश कोली नेताजी, राजस्थान के अध्यक्ष डा 0 वाई 0 एन 0 वर्माजी, उत्तरप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवानदास शंखवार जी, तेलंगाना के अध्यक्ष श्री के0 हनुमंथा राव जी, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष श्री दत्तात्रेय रेड्डी, एडवोकेट दिव्येश चावड़ा युवा अध्यक्ष गुजरात,मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल , आंध्र प्रदेश, केरला, महाराष्ट्र, पांडिचेरी,एवं बिहार प्रदेश सहित 19 राज्यों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, वरिष्ठ प्रतिनिधियों, महिला एवं युवा प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया । जिनमें से प्रमुख महानुभावों में सर्वश्री रूपचंद, डी 0 आर 0 आनंद, सुमित कोली, चौधरी रूपराम, नरेश माहौर, चरनसिंह माहौर, सुदेश कोली,जयपाल सिंह, रावेल्ला राजिंदर,रीता अलानी,जंखना बेन (पूर्व विधायक ), एडवोकेट दिव्येश भाई चावड़ा युवा विंग अध्यक्ष गुजरात, नरेंदर पटेल, वी0 आर0 तोमर, कैलाश चंद महावर, अशोक भालिया, भोजा नारायण, भगवान दासआदि
बैठक में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनुभाई चावड़ा(गुजरात) द्वारा रखे गए प्रस्ताव में उत्तरप्रदेश के हमारे स्वजातिय कद्दावर नेता के बेटे के साथ मंदिर में महंत द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ निंदा की और माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से संज्ञान लेने और दोषी महंत पर समुचित कार्यवाही की मांग की गई। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय नाथू लाल तंवर, अजमेर के पुत्र श्री जगदीश तवंर, आदि कार्यक्रम में मौजूद थे। अंत मे आभार कार्यक्रम सहसंयोजक नाथूलाल कोली जी ने किया गया । दयानन्द कोली राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभाकोस
